प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने भारत-मालदीव राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ पर स्मारक डाक टिकट जारी किए।
दोनों देशों के बीच सदियों पुराने द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाने वाले, स्मारक डाक टिकटों पर भारतीय नौका उरु, जो केरल के बेपोर के ऐतिहासिक बोटयार्ड में हस्तनिर्मित एक विशाल लकड़ी की नौका है, और मालदीव की मछली पकड़ने वाली पारंपरिक नौका – वधू धोनी का चित्र है। ये नौकाएं सदियों से हिन्द महासागर में व्यापार का हिस्सा रही हैं। मालदीव की मछली पकड़ने वाली पारंपरिक नौका – वधू धोनी – का उपयोग रीफ और तटीय मछली पकड़ने के लिए किया जाता है। यह मालदीव की समृद्ध समुद्री विरासत और द्वीपीय जीवन और महासागर के बीच घनिष्ठ संबंध को दर्शाती है।
मालदीव की 1965 में स्वतंत्रता के बाद, भारत उसके साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाले पहले देशों में से एक था। स्मारक डाक टिकट जारी करना दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…