भारत

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष रेलगाड़ियां चला रहा

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष रेलगाड़ियां चला रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज शाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले साल त्योहारों के दौरान 12 हजार से अधिक विशेष रेलगाड़ियां चलाई गई थीं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आम दिनों में रोजाना पांच लाख से अधिक यात्री आते हैं, जबकि त्योहारों के दौरान यह संख्या बढ़कर करीब आठ लाख हो जाती है।

रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती भी बढ़ाई गई है।

उन्होंने बताया कि यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखने और भीड़ को संभालने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ए.आई से लैस 700 से अधिक कैमरे लगाए गए हैं।

इस साल आरक्षित और अनारक्षित दोनों श्रेणियों के यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रतीक्षा क्षेत्र बनाए गए हैं। ऐसी व्यवस्था त्योहारों के दौरान अधिक भीड़ वाले देश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी की गई है।

Editor

Recent Posts

भारत और म्यांमार ने पहली त्रि-सेवा संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की

भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…

30 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किया

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से…

41 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों में SIR के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करा पाने वाले मतदाताओं दिया एक और मौका

निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं…

45 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया।…

2 घंटे ago

सरकार ने 2026-27 के लिए OMSS (D) के तहत चावल की बिक्री का लक्ष्य 25 LMT से दोगुना करके 50 LMT किया

भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही…

2 घंटे ago

प्रवर्तन निदेशालय ने 400 करोड़ रुपये से अधिक की ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय ने 400 करोड़ रुपये से अधिक की ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में दो लोगों…

3 घंटे ago