बिज़नेस

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वाशिंगटन डी.सी. में छठे भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संवाद की सह-अध्यक्षता की

भारत सरकार के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो की संयुक्त अध्यक्षता में आज वाशिंगटन डी.सी. के अमेरिकी वाणिज्य विभाग में लगातार छठा भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संवाद आयोजित किया गया।

दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के माहौल को बेहतर बनाने के लिए संवाद आयोजित किया गया है, जिसमें नई और उभरती प्रौद्योगिकियों पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित किया गया है। संवाद के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में – 1. आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती, 2. जलवायु और स्वच्छ प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग 3. समावेशी डिजिटल विकास, और 4. मानक और अनुरूपता सहयोग शामिल हैं।

सप्लाई चेन ट्रैक के तहत, दोनों देशों ने “महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं का विस्तार और विविधीकरण” के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता पूरक शक्तियों का लाभ उठाएगा और भारत एवं अमेरिका के महत्वपूर्ण खनिजों की खोज, निष्कर्षण, प्रसंस्करण, रीसाइक्लिंग और इससे संबंधित अन्य गतिविधियों के पारस्परिक रूप से लाभकारी विकास को सुविधाजनक बनाएगा।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि राजदूत कैथरीन ताई के साथ एक-एक द्विपक्षीय वार्ता भी की और आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रों के बारे में चर्चा की। उन्होंने भारत-अमेरिकी व्यापार नीति फोरम के तहत चल रहे द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के मार्ग और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

भारत-अमेरिका वाणिज्यिक वार्ता के दौरान पीयूष गोयल ने कार्लाइल समूह के अध्यक्ष विलियम ई. कॉनवे जूनियर और सीमेंस एवं एईएस कंपनी फ्लूएंस एनर्जी के सीईओ जूलियन नेब्रेडा के साथ आमने-सामने की बैठकें कीं।

बाद में, पीयूष गोयल को अमेरिकी थिंकटैंक, सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस) द्वारा “भारत के उभरते विनिर्माण परिदृश्य” विषय पर मुख्य भाषण के लिए आमंत्रित किया गया। अपने संबोधन में पीयूष गोयल ने अग्रणी विनिर्माण गंतव्य बनने और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में अत्यधिक जुड़ने के लिए भारत के नए प्रयासों के बारे में बताया।

पीयूष गोयल ने मीडिया से बातचीत के साथ यात्रा का समापन किया, जहां उन्होंने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय वाणिज्यिक और व्यापार संबंधों को मजबूत करने, निवेश को सुविधाजनक बनाने और तकनीकी परिवर्तन के साथ तालमेल बनाए रखते हुए रोजगार सृजन के लिए भारत के नवाचार संबंधी इकोसिस्टम का समर्थन करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

10 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

10 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

10 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

20 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

20 घंटे ago