भारत

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सिंगापुर में आयोजित द्वितीय भारत सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे

द्वितीय भारत सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) 26 अगस्त, 2024 को सिंगापुर में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर और रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ द्वितीय भारत सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) में भाग लेंगे। अपनी इस राजकीय यात्रा के दौरान मंत्रीगण सिंगापुर के अपने समकक्षों और नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 25 अगस्त, 2024 को सिंगापुर में डीबीएस बैंक, टेमासेक होल्डिंग्स, ओमर्स, केपेल इंफ्रास्ट्रक्चर और ओनर्स फोरम सहित प्रमुख वैश्विक व्यापारिकगणों के साथ बातचीत करेंगे। इस अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री भारत के उभरते बाजार अवसरों और इसके गतिशील विकास पथ पर द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय संबंधों में एक नया एजेंडा निर्धारित करने के लिए स्थापित आईएसएमआर एक महत्वपूर्ण तंत्र का कार्य करता है। इसकी प्रथम बैठक सितंबर 2022 में नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। यह द्वितीय बैठक दोनों पक्षों को अपनी रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करने तथा इसे और आगे बढ़ाने और व्यापक रूप से नई संभावनाओं पर कार्य करने की पद्धति को सक्षम बनाएगी।

सिंगापुर भारत के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का एक प्रमुख स्रोत रहा है। वर्ष 2023-24 में, सिंगापुर भारत के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का सबसे बड़ा स्रोत था, जिसमें अनुमानित 11.77 बिलियन डॉलर का प्रवाह था। अप्रैल 2000 से मार्च 2024 तक सिंगापुर से एफडीआई का संचयी प्रवाह लगभग 159.94 बिलियन डॉलर है। द्विपक्षीय व्यापार में, सिंगापुर 2023-24 में भारत का छठा सबसे बड़ा वैश्विक व्यापार भागीदार था, जिसका कुल व्यापार 35.61 बिलियन डॉलर था, जो दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) के साथ भारत के कुल व्यापार का लगभग 29 प्रतिशत है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

5 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

6 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

6 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

6 घंटे ago