भारत

संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एम. सिंधिया ने गुना प्रधान डाकघर एवं पासपोर्ट सेवा केंद्र विस्तार भवन का उद्घाटन किया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 11 जनवरी 2025 को गुना प्रधान डाकघर एवं पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) के नव विस्तारित भवन का उद्घाटन किया। इस भवन को 43.18 लाख रुपये की लागत से 1154 वर्ग फीट क्षेत्र में बनाया गया है। उन्होंने डाक विभाग के इतिहास एवं महत्व, सुकन्या समृद्धि योजना, तकनीक आधारित इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ ही विभाग के संपूर्ण तकनीक आधारित आधुनिकीकरण सहित आगामी परियोजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। केंद्रीय मंत्री ने डाक विभाग के महत्व को समझाते हुए वर्ष 2008 में किए गए उन बदलावों का जिक्र किया जब वे स्‍वयं संचार राज्य मंत्री थे।

इस उद्घाटन समारोह में मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा गुना के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, गुना विधानसभा क्षेत्र के विधायक पन्नालाल शाक्य, मध्य प्रदेश डाक परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल विनीत माथुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

भारतीय डाक विभाग द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम, आवश्यक सेवाओं को नागरिकों के करीब लाने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसमें विशाल डाक नेटवर्क का लाभ उठाया जा रहा है। नए भवन के विस्तार से निर्बाध और कुशल नागरिक केंद्रित सेवाएं सुनिश्चित होंगी, जिससे निवासियों को अपनी जरूरतों के लिए काफी दूर जाने की जरूरत कम होगी।

भारतीय डाक अपनी सेवाओं का विस्तार करने और नागरिकों के लिए पहुंच में सुधार लाने, राष्ट्र निर्माण तथा लोक कल्याण में योगदान देने को प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

फरवरी 2025 से कल तक एलपीजी आपूर्ति 53 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत हो गई: तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी…

3 घंटे ago

भारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS त्रिकंडतंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा

भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा।…

3 घंटे ago

देश के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सामूहिक रूप से 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पत्तन, पोत परिवहन…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें कम नहीं होंगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक,…

7 घंटे ago

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के डिब्‍बों का निरीक्षण किया

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के…

7 घंटे ago