भारत

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पोर्टल पर कंपनियों ने करीब 91 हजार अवसर दिये, पंजीकरण आज से शुरू

प्रधानमंत्री इन्‍टर्नशिप योजना के अन्‍तर्गत एक सौ 93 कंपनियां लगभग 91 हजार इन्‍टर्नशिप के अवसर प्रदान करेंगी। इसके लिए पंजीकरण आज से शुरू हो रहे हैं जो 25 अक्‍तूबर तक चलेंगे। सरकार ने इन्‍टर्नशिप पोर्टल को प्रायोगिक परियोजना के तौर पर तीन अक्‍तूबर को शुरू किया था। सरकार का लक्ष्‍य इस वित्त वर्ष में सवा लाख इन्‍टर्नशिप अवसर प्रदान करना है। यह अवसर ऑनलाइन पोर्टल – पी एम इन्‍टर्नशिप डॉट एम सी ए डॉट जी ओ वी डॉट इन (pminternship.mca.gov.in) के माध्‍यम से प्रदान किये जा रहे हैं। इस परियोजना पर आठ सौ करोड़ रुपये की लागत आयेगी। सरकार ने पांच वर्ष के दौरान 21 से 24 वर्ष आयु वर्ग के एक करोड़ उम्‍मीदवारों को इन्‍टर्नशिप उपलब्‍ध कराने का लक्ष्‍य रखा है। इन्‍टर्नशिप के दौरान युवाओं को एक वर्ष के लिए पांच हजार रुपये मासिक पारिश्रमिक दिया जायेगा। उन्‍हें 6 हजार रुपये की एकमुश्त राशि भी दी जाएगी। इन्‍टर्नशिप के ये अवसर 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 737 जिलों में उपलब्ध होंगे। ये अवसर तेल, गैस, ऊर्जा, यात्रा, आतिथ्य, वाहन, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं जैसे 24 क्षेत्रों में मिलेंगे।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

12 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

13 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

13 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

13 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

13 घंटे ago