भारत

NHRC, भारत द्वारा आयोजित दो सप्ताह के ऑनलाइन शॉर्ट-टर्म इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), भारत द्वारा आयोजित दो सप्ताह के ऑनलाइन शॉर्ट-टर्म इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन हो गया है। यह कार्यक्रम 13 मई, 2025 को शुरू हुआ था। 21 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों के विभिन्न विश्वविद्यालयों के 69 छात्रों ने इसे पूर्ण किया। विश्वविद्यालय स्तर के छात्रों के लिए आयोग के इस प्रतिष्ठित इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए कुल 1,795 आवेदकों में से 80 छात्रों का चयन किया गया था।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए एनएचआरसी, भारत की सदस्य विजया भारती सयानी ने इंटर्नशिप के सफल समापन पर छात्रों को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे मानवाधिकारों के विभिन्न पहलुओं के बारे में इस जानकारी का सर्वोत्तम उपयोग करेंगे, साथ ही उन्होंने छात्रों से सहानुभूति अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार सम्मान, समानता और स्वतंत्रता में निहित हैं। उन्‍होंने कहा कि वे यह सुनिश्चित करने के बारे में हैं कि प्रत्येक व्यक्ति, चाहे उसकी सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो, बिना किसी डर के, अवसरों तक समान पहुंच और सम्मान के साथ रह सके।

विजया भारती सयानी ने कहा कि मानवाधिकार उल्लंघन के प्रति शून्य सहनशीलता हासिल करना ही आगे बढ़ने का एक साधन है। इस संदर्भ में, उन्होंने आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के 14 गांवों की जनजातीय आबादी की दुर्दशा की ओर ध्यान आकर्षित किया, जो पोलावरम परियोजना के कारण विस्थापित हुए थे, और उन्हें विकल्प के रूप में प्रदान की गई खराब निर्मित आवास इकाइयां पेयजल, शौचालय, बिजली सहित मानव जीवन के लिए आवश्यक सुविधाओं से वंचित थीं। अधिकारियों से कई बार अनुरोध किए जाने के बावजूद उनके नए परिवेश में स्वास्थ्य सेवा, सड़क, परिवहन, अस्पताल, स्कूल आदि का अभाव है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि वे जल्द से जल्द उनके मुद्दों को हल करें और यह स्वीकार करें कि मानवाधिकार एक जीवंत यथार्थ है न कि अमूर्त विचार।

एनएचआरसी, भारत के संयुक्त सचिव समीर कुमार ने इंटर्नशिप रिपोर्ट प्रस्तुत की। एनएचआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों, विशेषज्ञों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित 35 सत्रों में छात्रों को मानवाधिकारों के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों को दिल्ली में तिहाड़ जेल, पुलिस स्टेशन और आशा किरण आश्रय गृह का वर्चुअल दौरा भी कराया गया ताकि वे मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनकी कार्यप्रणाली और संबंधित चुनौतियों को समझ सकें। उन्होंने पुस्तक समीक्षा, समूह शोध परियोजना प्रस्तुति और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं की भी घोषणा की।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को…

9 घंटे ago

S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को ‘BBB-‘ से ‘BBB’ और अल्पकालिक रेटिंग को ‘A-3’ से ‘A-2’ किया

वित्त मंत्रालय ने स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (एसएंडपी) ग्लोबल रेटिंग्स द्वारा, भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट…

9 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2025 का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2025 का उद्घाटन किया। अमृत…

11 घंटे ago

INS संध्यायक ने सिंगापुर में अपना प्रथम बंदरगाह दौरा पूरा किया

अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफी क्षमता से युक्त भारतीय नौसेना का पहला बड़ा सर्वेक्षण पोत (एसवीएल), आईएनएस संध्यायक,…

11 घंटे ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों और अधिकारियों के साथ अहम बैठक की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ के चलते हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ के चलते हुए…

11 घंटे ago