अंतर्राष्ट्रीय

पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज – अमेरिका-इजरायल और ईरान के हमले और बढ़े

इस्राएल ने ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं ईरान ने पश्चिम एशिया में अहम बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की है। इस संघर्ष से ऊर्जा संकट बढ़ गया है। तेहरान के कई जिलों में विस्फोटों की सूचना मिली है। हमारे संवाददाता ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा विभाग के प्रमुख फातिह बिरोल ने कहा कि इस संघर्ष के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने के बाद से क्षेत्र भर में 40 तेल और गैस सुविधाओं को काफी नुकसान पहुंचा है।

ऊर्जा मोर्चे पर संघर्ष अपने सबसे खतरनाक दौर में प्रवेश कर चुका है। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने चेतावनी दी है कि मौजूदा संकट 1970 के दशक के तेल संकटों से भी अधिक गंभीर है, क्योंकि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर रखा है। दूसरी ओर, संयुक्त अरब अमीरात में हवाई सुरक्षा बलों ने हाल के घंटों में देश की ओर दागी गई मिसाइलों को विफल कर दिया है और पुष्टि की है कि मिसाइलों के मलबे से अबू धाबी के अल शवामेख इलाके में एक भारतीय निवासी को मामूली चोट आई है। लेबनान के दक्षिणी मोर्चे पर, इस्राएली सेना ने रणनीतिक क़स्मीह पुल को नष्ट कर दिया है। लेबनानी प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने इसे “आपराधिक आपदा” करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि यह साजिश देश की बुनियादी ढांचे को पंगु बनाने के उद्देश्‍य से रची गई है।

अमरीका की सेना ने हवाई हमलों में ईरान के क़ोम टरबाइन इंजन उत्पादन संयंत्र को नष्ट कर दिया है। अमरीकी केंद्रीय कमान ने बताया कि ईरान इस संयंत्र का उपयोग हमलावर ड्रोन और विमान के पुर्जों के लिए गैस टरबाइन इंजन बनाने में कर रहा था। अमरीकी केंद्रीय कमान ने सोशल मीडिया पर नष्ट हुए संयंत्र की दो तस्वीरें साझा की हैं। इनमें हमले से हुए नुकसान को देखा जा सकता है।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

10 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

10 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

10 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

16 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

16 घंटे ago