कांग्रेस ने मंगलवार को देवेंद्र यादव को अपनी दिल्ली इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। अरविंदर सिंह लवली के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद यादव की नियुक्ति की गई है। पूर्व विधायक यादव मौजूदा समय में पंजाब के प्रभारी भी हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देवेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया और वह पार्टी के पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभाते रहेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद देवेंद्र यादव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वह पार्टी के वैचारिक दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर और समृद्ध किसान' के विजन को धरातल पर तेजी से…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में प्रधानमंत्री…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन के 26वें…
सर्वोच्च न्यायालय ने 20 से 25 जुलाई के बीच देशभर में नीट पेपर लीक मुद्दे…
भारतीय रेलवे ने गुजरात के भावनगर पारा (बीवीपी) यार्ड के पुनर्निर्माण परियोजना को लगभग 125…
भारतीय रेलवे ने पूर्वी मध्य रेलवे (ईसीआर) के समस्तीपुर डिवीजन के 21 स्टेशनों पर 233…