भारत

कांग्रेस ने केंद्रीय बजट 2024-25 की आलोचना की

कांग्रेस ने केंद्रीय बजट 2024-25 की आलोचना करते हुए कहा कि इसमें आम आदमी के लिए कुछ भी नही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट पर कहा कि बजट केवल भाजपा के सहयोगी दलों को लाभ पहुचाने के लिए बनाया गया है।

केंद्रीय बजट 2024-25 पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “यह बजट बहुत निराशाजनक बजट है। अपने सिंहासन को बचाने के लिए यह बजट लाया गया है। किसानों के लिए हमारी MSP को लेकर अपेक्षा थी वो इसमें नहीं है। रेल को लेकर जितनी दुर्घटनाएं हो रही हैं। रेलवे बजट भी काफी कमजोर बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, केरल में बाढ़ की स्थिति है।उसे लेकर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।”

केंद्रीय बजट 2024-25 पर कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “इस वर्ष के केंद्रीय बजट द्वारा बजट की अवधारणा को पहले ही नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने अधिकांश राज्यों के साथ पूरी तरह से भेदभाव किया है। इसलिए INDIA गठबंधन की बैठक इसका विरोध कैसे किया जाए, इस पर हुई थी।”

केंद्रीय बजट 2024-25 पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, “बजट पर हम लोगों ने चर्चा की। ये बजट तीन चौथाई हिंदुस्तान के राज्यों में, खासतौर से उन राज्यों से जहां गैर भाजपाई सरकार है पूरी तरह से ब्लैक आउट किया गया है। शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढ़ंग से हम अपनी बात को सामने रखेंगे। बजट भारत के संघीय ढ़ांचे के खिलाफ है। यह भारत सरकार का बजट है लेकिन इसे ऐसे पेश किया गया है जैसे यह भाजपा का बजट हो।”

केंद्रीय बजट 2024-25 पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, “इस बजट में कई बातें सामान्य हैं लेकिन कई बातें हमारे(कांग्रेस) घोषणापत्र से भी लिए हैं। मुझे सबसे ज्यादा निराशा तीन बिंदुओं पर हुई है। पहला कृषि क्षेत्र जिसका व्यय घटा है। स्वास्थ्य और शिक्षा का भी व्यय घटा है। समाज कल्याण के लिए भी कुछ पुरानी योजनाओं का व्यय खत्म है। शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण ऐसे क्षेत्र हैं जहां सरकार को बजट बढ़ाना चाहिए था। हिमाचल प्रदेश को आपदा के मामले में छोड़ दिया जो बड़ा निंदनीय है।”

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में पद्म…

2 घंटे ago

NTA ने आज संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-CUET 2026 के स्नातक दाखिलों के परिणाम घोषित किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने आज संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-सीयूईटी 2026 के स्नातक दाखिलों के परिणाम…

2 घंटे ago

INCOIS ने अपने पहले अल नीनो बुलेटिन में बढ़ते समुद्री तापमान और समुद्री दबाव को लेकर चेतावनी दी

आईएनसीओआईएस ने समुद्री क्षेत्रों पर अल नीनो के संभावित प्रभावों को उजागर करने के लिए…

2 घंटे ago

खान मंत्रालय ने 56 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक और 11 अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉक सफलतापूर्वक नीलाम किए

खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की हाल की नीलामी के सफल समापन…

2 घंटे ago

सीसीआई ने अल्फा वेव वेंचर्स II, एलपी द्वारा एनएक्सट्रा डेटा लिमिटेड में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एनएक्सट्रा डेटा लिमिटेड (लक्ष्य) में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण के…

2 घंटे ago

CCI ने होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड द्वारा एस्टेमो लिमिटेड में 21 प्रतिशत वोटिंग इंटरेस्ट के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड द्वारा एस्टेमो लिमिटेड में 21 प्रतिशत…

2 घंटे ago