कांग्रेस ने ओडिसा की पुरी लोकसभा सीट पर जय नारायण पटनायक को अपना प्रत्याशी बनाया है। एक दिन पहले ही कांग्रेस प्रत्याशी सुचरिता मोहंती ने पार्टी से चुनाव के लिए धन न मिलने की शिकायत करते हुए अपना टिकट वापस कर दिया था, जिसके बाद उनकी जगह जय नारायण पटनायक को टिकट दिया गया है।
इस बीच कांग्रेस ने ओडिशा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने जलेश्वर विधानसभा सीट से देबी प्रसन्ना चंद के स्थान पर सुदर्शन दास को टिकट दिया है। अक्षय आचार्य नीलगिरि से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। पुरी विधानसभा सीट पर सुजीत महापात्रा के स्थान पर पार्टी ने उम्मा बल्लव रथ को टिकट दिया है। आठगढ़ से सुदर्शन साहू और आठमल्लिक से हिमांशु चौलिया पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…