भारत

मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से आवाजाही और जनजीवन पर काफी असर पड़ा

मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से आवाजाही और जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। आसपास के कई क्षेत्रों और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है। हमारी संवाददाता ने बताया है कि लगातार बारिश से शहर में रेल, सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है।

भारी बारिश के कारण कल शाम कुछ घंटों के लिए उपनगरीय रेल सेवाएँ बाधित रहीं, लेकिन रात को लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू हो गयी। हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई, जिसमें मुंबई हवाई अड्डे पर कम से कम 14 आने वाली उड़ानों को खराब मौसम के कारण लैंडिंग से रोकना पड़ा और पाँच अन्य उड़ानों का रुट बदल दिया गया। मोनोरेल सेवाएँ भी प्रभावित हुईं, बारिश के कारण सेवा में बाधा आने पर दो अलग-अलग घटनाओं में मोनो रेल में फंसे हुए लोगों को निकलना पड़ा। मीठी नदी के पास जलस्तर बढ़ने के कारण लगभग पांच सौ निवासियों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया। बृहन मुम्बई महानगरपालिका निगम ने स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों के लिए छुट्टी की घोषित की थी। निजी कार्यालयों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी गई थी। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Editor

Recent Posts

बीसीसीआई ने सितंबर में भारत और अफगानिस्‍तान के बीच टी-20 क्रिकेट शृंखला की पुष्टि की

भारत और अफगानिस्‍तान के बीच नई दिल्‍ली में 13 से 17 सितंबर तक तीन टी-ट्वेंटी…

2 घंटे ago

उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज और तेज होकर डिप्रेशन में बदल सकता है: आईएमडी

भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी के अनुसार उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना…

3 घंटे ago

बलूचिस्‍तान के सुरब जिले में पाकिस्‍तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्‍चों सहित 30 से अधिक नागरिक मारे गए

बलूचिस्तान के सुराब जिले में कल पाकिस्तानी वायु सेना के हवाई हमलों में महिलाओं और…

3 घंटे ago

कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा संशोधित विनियमों के तहत जारी सभी अन्‍य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र रद्द किए

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में पूर्व तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा संशोधित नियमों के…

3 घंटे ago

पंजाब और हरियाणा उच्‍च न्‍यायालय ने संगठित पेपर लीक के आरोप में पंजाब फार्मेसी ऑफिसर भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई

पंजाब और हरियाणा उच्‍च न्‍यायालय पंजाब में 454 फार्मेसी ऑफ‍िसर की नियुक्‍ति प्रक्रिया पर, 17…

4 घंटे ago