भारत और चीन के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनने की खबर सभी समाचार पत्रों की सुर्खी बनी है। जनसत्ता लिखता है- सीधी उड़ानें और सीमा व्यापार फिर शुरू होंगे। अमर उजाला के शब्द हैं-भारत और चीन के रचनात्मक रिश्ते वैश्विक शांति के लिए अहम। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है- नई सुबह भारत-चीन सीमा विवाद का हल तलाशेंगे, सड़क मार्ग से फिर व्यापार।
उपराष्ट्रपति चुनाव में पक्ष और विपक्ष के उम्मीदवार घोषित करने का समाचार कई अख़बारों ने अपनी सुर्खी बनाया है- देशबंधु लिखता है-एनडीए के सीपी राधा कृष्णन के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने बी सुदर्शन रेड्डी को बनाया उम्मीदवार।
शुभमन गिल के उप-कप्तान बनने का समाचार राष्ट्रीय सहारा ने प्रकाशित किया है। नवभारत टाइम्स ने यह खबर अपने पहले पन्ने पर सचित्र दी है- टी-टवेंटी में उप-कप्तान बनकर लौटे शुभमन।
भारत की आर्थिक वृद्धि पर टैरिफ का असर नहीं, एसएंडपी ने कहा- जीवन स्तर को बेहतर बनाने के प्रयास और आर्थिक सुधारों से कम होंगे बाहरी प्रभाव, यह खबर दैनिक जारगण के आर्थिक पन्ने पर है।
हिन्दुस्तान ने उम्मीद शीर्षक से खबर प्रकाशित की है- दोबारा जीवन के लिए शरीर कर रहे फ्रीज, कंपनियां इंसानों की मौत के बाद दिमाग समेत शरीर को जमा रही।
छह महीने के भीतर मिल सकता है- दिल्ली चिडि़याघर को जिराफ़, एनिमल एक्सचेंज के तहत कई चिडि़यांघरों से चल रही थी बात। जनसत्ता की सुर्खी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी…
डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…
निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…
केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…
सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…
भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…