राजस्थान में शनिवार से लगातार हो रही बारिश से राज्य के विभिन्न भागों में 22 लोगों की मृत्यु हो गई है। प्रशासन ने जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, गंगापुर और भरतपुर जिलों में आज सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है।
भरतपुर जिले के श्रीनगर गांव के पास बाणगंगा नदी में डूबने से सात युवकों की मौत हो गई। जयपुर के पास कानोता बांध में नहाते समय एक युवक फिसल कर गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने की दौरान उसके चार दोस्त भी डूब गए। इसके अलावा जयपुर समेत कई अन्य जिलों में वर्षा-जनित हादसों में करीब 10 अन्य लोगों की भी मृत्यु हो गई।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक उच्च स्तरीय बैठक कर प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अतिवृष्टि की स्थिति में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है इस बीच, मौसम विभाग ने आज भी राज्य के सात पूर्वी जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…
सर्वोच्च न्यायालय ने डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्य फायदों सहित फॉर्मास्युटिकल कंपनियों…
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…
केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…