बिज़नेस

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में सहकारी कुंभ 2025 का उद्घाटन किया

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि शहरी सहकारी बैंकों को महत्वाकांक्षी युवाओं और समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के लिए आगे आना चाहिए। आज नई दिल्ली में शहरी सहकारी ऋण क्षेत्र पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन-सहकारी कुंभ 2025 का उद्घाटन करते हुए अमित शाह ने यह बात कही। अमित शाह ने कहा कि पांच वर्षों के भीतर दो लाख से अधिक आबादी वाले प्रत्येक कस्बे में एक शहरी सहकारी बैंक स्थापित करने का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की स्थापना युवा पीढ़ी को सहकारिता से जोड़ने और सहकारी क्षेत्र के लिए पेशेवर तैयार करने के उद्देश्‍य से की गई है।

हमने त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी बनाई है, जो नए प्रोफेशनल्स तैयार करेगी, जो कॉपरेटिव सेक्‍टर की हर प्रकार की जरूरतों को पूरा करेगी। तो एक जनरेशन पूरी अमृत पीढ़ी की जो 2047 तक हमारे कॉपरेटिव सेक्‍टर को आगे ले जाएगी उसको तैयार करने का हमने लक्ष्‍य रखा है।

इस अवसर पर, अमित शाह ने अमूल और इफको को अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन की विश्व रैंकिंग में शीर्ष दो स्थान हासिल करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इफको 93 लाख टन यूरिया और डीएपी का उत्पादन करके देश की हरित क्रांति का एक स्तंभ बन गया है।

आज इफको 93 लाख मीट्रिक टन यूरिया और डी ए पी का उत्‍पादन कर कर हमारे देश की ग्रीन रेवेल्‍यूशन का स्‍तम्‍भ बना है। आज ब्राजील, अमरीका, ओमान, जोर्डन और दुनिया के 65 देशों में इफको के नैनो यूरिया और डीएपी जाते हैं।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

2 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

2 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

2 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

4 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

4 घंटे ago