भारत

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र बन जाने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का ख़तरा पैदा हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार तक मूसलाधार वर्षा की चेतावनी जारी की है।

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर कम दबाव का एक नया क्षेत्र बना है, जिससे राज्य में बाढ़ की समस्या और बढ़ गई है।

आईएमडी ने भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है; उत्तरी ओडिशा के कुछ हिस्सों में, खासकर कल और परसों, बहुत ज़्यादा बारिश होने की संभावना है। बैतरणी, ब्राह्मणी, सालंदी, जलका और बुढ़ाबलंगा नदियों ने बड़े इलाकों को जलमग्‍न दिया है, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, मयूरभंज, क्योंझर और केंद्रपाड़ा में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पाँच सौ से ज़्यादा गांवों में लगभग दो लाख सत्तर हज़ार लोग प्रभावित हुए हैं। 95 हज़ार से ज़्यादा लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है और बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण खाद्य पदार्थ) विनियम, 2020 में संशोधन का मसौदा प्रकाशित किया

खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण खाद्य पदार्थ)…

3 मिनट ago

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने चाय में दो कीटनाशकों- एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

7 मिनट ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

1 घंटा ago