चुनाव

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी

जम्‍मू-कश्‍मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। दोपहर तक परिणाम मिलने लगेंगे। पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। निर्वाचन आयोग ने सुचारू मतगणना के लिए व्‍यापक प्रबंध किये हैं। आयोग की वेबसाइट www.eci.gov.in पर रुझान और परिणाम देने की व्‍यवस्‍था की गई है। मतगणना केन्‍द्रों पर तीन स्‍तर की सुरक्षा व्‍यवस्‍था है।

जम्‍मू-कश्‍मीर में 873 उम्‍मीदवारों के राज‍नीतिक भाग्‍य का फैसला होगा। केन्‍द्र शासित प्रदेश में 28 मतगणना केन्‍द्र बनाए गये हैं। 10 मतगणना केन्‍द्र कश्‍मीर में – श्रीनगर, बड़गाम, गांदरबल, बांदीपोरा, बारामुला, कुपवाडा, शोपियां, कुलगाम, पुलवामा और अनंतनाग में है।

जम्‍मू-कश्‍मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में- पिछले महीने की 18 और 25 तारीख तथा इस महीने की एक तारीख को मतदान हुआ था।

हरियाणा में वोटों की गिनती के लिए 22 जिलों में 90 मतगणना केन्‍द्र बनाए गए हैं। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए पांच अक्‍तूबर को मतदान हुआ था। परिणामों से 1,031 उम्‍मीदवारों के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला होगा।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

1 घंटा ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

1 घंटा ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

2 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

2 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

2 घंटे ago