insamachar

आज की ताजा खबर

Election Commission
चुनाव भारत

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-(SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है। युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए कल से दो दिन तक दिल्ली के सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में विशेष शिविरों का एक और चरण आयोजित किया जाएगा।

दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण– एस.आई.आर. का काम जारी है। निर्वाचन आयोग की संशोधित समय-सारिणी के अनुसार, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख अगले महीने की 30 तारीख है।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, दावों और आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी और अंतिम मतदाता सूची अब 4 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। इससे पहले, दिल्ली के सभी मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6 के जरिए नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष शिविर लगाए गए थे।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए कल और बुधवार को राजधानी के सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में एक बार फिर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। समर्थ की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से विकास नापा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *