बांग्लादेश में, बैंकों के कर्ज डूबने के बढते आंकडों से देश का बैंकिंग क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित है। इस वर्ष मार्च में समाप्त हुई तिमाही में बैंकों का डूबा ऋण बढकर 24 दशमलव एक तीन प्रतिशत हो गया था जबकि पिछले वर्ष दिसम्बर में यह 20 दशमलव दो शून्य प्रतिशत था। बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक ने बताया कि 61 अनुसूचित बैंकों का डूबा ऋण बढकर करीब चार लाख 20 हजार 334 करोड बांग्लादेशी टका हो गया है। जानकारों ने कहा है कि यदि यही रूझान रहा तो बांग्लादेश की आर्थिक स्थिरता के लिए खतरा पैदा हो जाएगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुणे स्थित रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी संस्थान से आधुनिक युग की…
भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल में काकद्वीप और गंगासागर के बीच नई रेल लाइन के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया भर में भारत के युवाओं की प्रतिभा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया भर में भारत के युवाओं की प्रतिभा…
क्रिकेट में, मेजबान न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 29 नवंबर, 2026 को महाराष्ट्र के खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा…