बिज़नेस

देश के विदेशी मुद्रा बाजार में पिछले 4 वर्षों में मजबूत वृद्धि देखी गई: आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा

देश के विदेशी मुद्रा बाजार में पिछले चार वर्षों में मजबूत वृद्धि देखी गई है। यह वर्ष 2020 के 32 अरब डॉलर से लगभग दोगुना होकर 2024 में 60 अरब डॉलर हो गया।

रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बाली में आयोजित एक सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत के वित्तीय बाजार अधिक गतिशील और लचीले हो गए हैं। ओवरनाइट मनी मार्केट में भी विस्तार हुआ है और इसका दैनिक कारोबार 2020 के लगभग 3 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2024 में 5 दशमलव चालीस लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो चुका था।

संजय मल्‍होत्रा ने कहा कि सरकारी प्रतिभूतियों के बाजार में औसत दैनिक कारोबार में भी 40 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है, जो इसी अवधि के दौरान 66 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया। देश के वित्‍तीय बाजार के बुनियादी ढांचे को अत्याधुनिक बताते हुए उन्‍होंने कहा कि इनकी पारदर्शिता का स्तर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बाजारों के बराबर है।

Editor

Recent Posts

एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट के स्‍वर्ण पदक मुकाबले में आज भारत और श्रीलंका आमने-सामने

जापान एशियाई खेलों में, भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज स्वर्ण पदक के मुकाबले में श्रीलंका…

2 घंटे ago

भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक बढ़कर 200 अरब डॉलर होने का अनुमान

भारत का सेमीकंडक्टर बाजार वर्ष 2026 में करीब 64 अरब डॉलर से बढ़कर 2035 तक…

2 घंटे ago

ब्रिटेन ने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों से निपटने के लिए सऊदी अरब को सीमित सैन्य सहायता देने पर सहमति जताई

ब्रिटेन ने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों से निपटने के लिए सऊदी अरब को…

2 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में UNGA के 81वें सत्र से अलग कई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से…

2 घंटे ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर 2026 से लागू होगा

व्यापार और आर्थिक साझेदारी की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए, भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार…

2 घंटे ago