बिज़नेस

रेप्को बैंक ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 22.90 करोड रुपये का लाभांश चेक भेंट किया

रेप्को बैंक ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार द्वारा धारित ₹76.32 करोड़ की शेयर पूंजी पर 30% की दर से लाभांश के रूप में ₹22.90 करोड़ का लाभांश चेक भेंट किया। अमित शाह ने रेप्को बैंक के चेयरमैन ई. संथानम, बैंक के डायरेक्टर और रेपको होम फाइनेंस लिमिटेड के चेयरमैन सी. थंगाराजू और मैनेजिंग डायरेक्टर ओ.एम. गोकुल से चेक प्राप्त किया।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹169 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित कर सहकारी बैंकिंग में मिसाल कायम करने के लिए रेप्को बैंक प्रबंधन को बधाई। उन्होंने कहा कि यह बैंक के इतिहास में अब तक का सबसे ज़्यादा लाभ है। गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इस बैंक की सफलता इसके पेशेवर और बेहतरीन कामकाज का सबूत है। रेप्को बैंक के मैनेजमेंट और स्टाफ़ को शुभकामनाएँ।

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, सचिव (सीमा प्रबंधन और एफ.एफ.आर) डॉ. राजेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव (एफ.एफ.आर. डिवीजन) गया प्रसाद और संयुक्त सचिव (आर.एच.एस) मक्खन लाल मीणा उपस्थित थे।

बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान ₹169 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है जो बैंक के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक है। बैंक पिछले तीन दशकों से लगातार लाभ अर्जित कर शेयरधारकों को लाभांश दे रहा है। 30.06.2026 की स्थिति के अनुसार बैंक का बिजनेस मिक्स 26,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

1 घंटा ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

1 घंटा ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

1 घंटा ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

1 घंटा ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

1 घंटा ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

1 घंटा ago