क्रिकेट में भारत ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मैच में कल कटक में इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने श्रृंखला में दो-शून्य की अजेय बढ़त बना ली। यह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर भारत की एकदिवसीय श्रृंखला में लगातार सातवीं जीत है।
इंग्लैंड के 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 44 ओवर तीन गेंद में छह विकेट पर 308 रन बनाए। रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 119 रन बनाए। शुभमन गिल ने 60 और श्रेयस अय्यर ने 44 रन का योगदान दिया। अक्षर पटेल ने नाबाद 41 रन की पारी खेली। रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इंग्लैंड के लिए जेमी ओवरटन ने दो विकेट लिए जबकि गस एटकिंसन, आदिल राशिद और लियाम लिविंगस्टोन ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले इंग्लैंड की टीम 49 ओवर पांच गेंद में 304 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान भारत की ओर से रवींद्र जड़ेजा ने तीन विकेट लिए जबकि मोहम्मद शमी, हर्षित राणा, हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिया। श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मैच बुधवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा सम्पन्न हो…
हॉर्मुज जलमडरुमध्य को ब्लॉक करने की राष्ट्रपति ट्रम्प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…