खेल

क्रिकेट: भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया, श्रृंखला में बनाई अजेय बढ़

क्रिकेट में भारत ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मैच में कल कटक में इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने श्रृंखला में दो-शून्‍य की अजेय बढ़त बना ली। यह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर भारत की एकदिवसीय श्रृंखला में लगातार सातवीं जीत है।

इंग्‍लैंड के 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 44 ओवर तीन गेंद में छह विकेट पर 308 रन बनाए। रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 119 रन बनाए। शुभमन गिल ने 60 और श्रेयस अय्यर ने 44 रन का योगदान दिया। अक्षर पटेल ने नाबाद 41 रन की पारी खेली। रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इंग्‍लैंड के लिए जेमी ओवरटन ने दो विकेट लिए जबकि गस एटकिंसन, आदिल राशिद और लियाम लिविंगस्टोन ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले इंग्लैंड की टीम 49 ओवर पांच गेंद में 304 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान भारत की ओर से रवींद्र जड़ेजा ने तीन विकेट लिए जबकि मोहम्मद शमी, हर्षित राणा, हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिया। श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मैच बुधवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Editor

Recent Posts

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से 75 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल…

1 घंटा ago

CCI ने प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड में सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड…

1 घंटा ago

CCI ने JSW समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने जेएसडब्ल्यू समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी…

1 घंटा ago

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

15 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

15 घंटे ago