भारत

पंजाब में तेज हवाओं के साथ वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा

पंजाब के विभिन्न भागों में कल शाम तेज हवाओं के साथ वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने आज मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

अचानक बदले मौसम के बाद राज्य में चली तेज हवाओं से कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली के पोल गिर गए। तेज हवाओं के साथ वर्षा व ओलावृष्टि ने फसलों खासतौर पर गेंहू की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इन दिनों राज्य में गेंहू की कटाई चल रही है और मंडियों में पड़ी गेंहू की फसल जहां भीग गई वहीं खेतों में यह फसल बिछ गई है। गुरदासपुर जिले में एक मेले में लगे बड़े झूले के गिरने से एक व्यक्ति की दबने से मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हुआ है।

Editor

Recent Posts

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच आज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच आज न्यूजीलैंड…

37 मिनट ago

मौसम विभाग ने केरलम के सभी जिलों में आज बारिश की चेतावनी दी

केरलम के सभी जिलों में आज बारिश की चेतावनी दी गई है। केरलम के एर्नाकुलम,…

40 मिनट ago

संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी, ‘अल नीनो’ से दुनिया भर में अर्थव्यवस्था को लग सकता है बड़ा झटका

संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि प्राकृतिक जलवायु घटना ‘अल नीनो’ से दुनिया भर…

44 मिनट ago

दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता खराब होने के बाद पहले चरण के उपाय लागू किए गए

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सी.ए.क्यू.एम.) ने ग्रेडेड…

48 मिनट ago

दिल्ली में ग्रैप-1 लागू होने के बाद कार्यदिवसों में आज से 20 अतिरिक्त फेरे लगाएगी दिल्ली मेट्रो

दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-एक यानी ग्रैप-1 लागू होने के बाद, दिल्ली मेट्रो रेल…

51 मिनट ago