अंतर्राष्ट्रीय

श्रीलंका में चक्रवात दित्वा से मरने वालों की संख्या बढ़कर 334 हुई और 370 लोग अब भी लापता

श्रीलंका इस वर्ष की सबसे भयंकर प्राकृतिक आपदा चक्रवात दित्‍वा से जूझ रहा है। आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, मरने वालों की संख्या बढ़कर 334 हो गई है और 370 लोग अभी भी लापता हैं। व्यापक बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई जिलों का संपर्क टूट गया है। भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के अंतर्गत बचाव अभियान तेज़ कर दिया है और सबसे ज़्यादा प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर और एनडीआरएफ की टीमें तैनात की हैं। इस बीच, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा है कि राहत और पुनर्वास कार्यों में तेज़ी लाने के लिए आपातकाल की स्थिति का उपयोग किया जाएगा। श्रीलंका और भारत की सेनाएं बड़े पैमाने पर बचाव कार्य जारी कर रही हैं।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

7 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

7 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

7 घंटे ago