चक्रवात दित्वा उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। चक्रवात–दित्वा देश के पूर्वी तटवर्ती इलाकों में पहली दिसम्बर तक मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कारइक्काल में मूसलाधार बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, केरल और माहे में भी तेज बारिश का अनुमान है।
देश के दक्षिणी राज्यों में भी इस दौरान गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी–पश्चिमी हिस्सों, मन्नार की खाड़ी और कन्याकुमारी के आसपास के क्षेत्रों में सोमवार तक मछुआरों को समुद्र न जाने की सलाह दी गई है। पम्बन, थुथ्थुकुड़ी, नागापट्टिणम, कारइक्काल, चेन्नई और कुड्डालोर बंदरगाहों पर तूफान संबंधी चेतवानी जारी की गई है। दक्षिणी तटवर्तीय इलाकों के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। तमिलनाडु के उत्तरी भागों में अगले तीन दिन में तेज बारिश का अनुमान है।
आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का विषय है– “पर्यटन को…
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज…
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्य…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि मौजूदा संघर्षों के बीच सभी पक्ष…
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी…