भारत

चक्रवाती तूफान फेंजल 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी तमिलनाडु और पुद्दुचेरी तट को पार कर गया

चक्रवाती तूफान फेंजल कल रात तमिलनाडु और पुडुचेरी तट के निकट कराईकल और महाबलिपुरम पहुंच गया है। रात साढे दस से साढे ग्‍यारह के बीच चक्रवात उत्‍तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से गुजरा, उस समय 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही थीं।

चक्रवात के आने के बाद आज सुबह 14 घंटे बाद हवाई यातायात सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। राज्‍य सरकार के स्‍वामित्‍व वाली बसों ने आज से सेवाएं शुरू कर दी हैं। तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है और लगभग 20 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है और कुछ स्‍थानों पर 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है। अधिकारियों के अनुसार, रेल पटरियों में पानी साफ होने के बाद रेल सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। लोगों से अपनी शिकायतें देने के लिए टोल फ्री नम्‍बरों पर संपर्क करने को कहा गया है।

जिला कलेक्‍टरों को बारिश से प्रभावित लोगों की शिकायतों पर ध्‍यान देने को कहा गया है। लेकिन अब तक चेन्‍नई और आसपास के इलाकों में हल्‍की बारिश हो रही है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं, पुद्दुचेरी और आसपास के इलाकों में कल दोपहर से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है, पेड़ गिर गए हैं और बिजली के तार टूट गए हैं। जलभराव के कारण लोग अपने घरों और अन्‍य जगहों पर फंसे हुए हैं।

राष्‍ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के नेतृत्‍व में आपदा राहत उपाय पूरे जोरों पर हैं। निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत केन्‍द्रों पर पहुंचाया गया है, जहां भोजन, पानी और अन्‍य जरूरी सुविधाओं का इं‍तजाम किया गया है। लोक निर्माण विभाग को जल जमाव को दूर करने का काम सौंपा गया है, जबकि बिजली विभाग प्रभावित इलाकों में बिजली बहाल कर रहा है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

1 घंटा ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

1 घंटा ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

2 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

12 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

12 घंटे ago