भारत

चक्रवाती तूफान मोन्था आज रात काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश तट पर पहुंच सकता है

चक्रवाती तूफान मोन्था बंगाल की खाड़ी में 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और मचिलीपट्टणम से लगभग 230 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और काकीनाडा से 310 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, यनम, आसपास के दक्षिणी ओडिशा तटों और छत्तीसगढ़ के लिए कल तक रेड अलर्ट जारी किया है।

इस तूफान के उत्तर-पश्चिम में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। तूफान के आज रात मचिलीपट्टणम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की निरंतर हवा की गति के साथ पार करने की संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से बात की और केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया। ओडिशा में, राज्य सरकार ने तूफान से निपटने की तैयारियां बढ़ा दी हैं।

ओडिशा सरकार ने राज्य के गंजाम, गजपति, कोरापुट, नवरंगपुर, मलकानगिरी, रायगढ़ा, कालाहांडी और नुआपाड़ा जिलों में राहत और बचाव कार्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया है, जहाँ भीषण चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के सबसे अधिक प्रभावित होने की संभावना है। 11 जिलों के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र आज से कम से कम दो दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं, जबकि तटीय शहर गोपालपुर के होटल इस महीने की 30 तारीख तक बंद रहेंगे। भारतीय रेलवे ने एहतियात के तौर पर 32 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। राज्य सरकार संभावित प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बहाली, चिकित्सा आपूर्ति वितरण, विष-रोधी दवाओं की उपलब्धता और जलभराव प्रबंधन भी सुनिश्चित कर रही है।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

60 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

1 घंटा ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

1 घंटा ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

13 घंटे ago