मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाडी में एक चक्रवाती तूफान विकसित हो रहा है। यह तूफान 26 मई को भीषण चक्रवाती तूफान का रूप लेकर पश्चिम बंगाल और पडोसी बांग्लादेश के तटों से टकरा सकता है।
मौसम विभाग ने बताया कि 26 मई की सुबह 110 से 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवायें पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तट से टकराने की आशंका है। हवा की गति 135 किलोमीटर प्रतिघंटे तक बढ़ सकती है। इस तूफान की तीव्रता 27 मई की सुबह लगभग 24 घंटे तक बनी रहेगी। इसके बाद धीरे धीरे यह कमजोर हो जायेगी। कोलकाता, हावड़ा, नदिया, झाड़ग्राम, उत्तर चौबीस परगना, दक्षिण चौबीस परगना और पूर्व मेदनीपुर जिलों में मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम वर्षा होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
चक्रवती तूफान रेमाल का 25 मई को राज्य में आठ सीटों के लिए होने वाले छठे चरण में लोकसभा चुनावों में बाधा डालने की आशंका है।
निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को आगाह करते हुए सभी मतदान केन्द्रों पर एहतियाती उपाय करने का निर्देश दिया है।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…