बांग्लादेश के ऊपर गहरे दबाव वाला रेमल चक्रवाती तूफान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पूर्व-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ गया है। कल रात यह तूफान बांग्लादेश में केन्द्रित था।
मौसम विभाग ने बताया कि इस तूफान के पूर्व-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है और आज यह दबाव में बदलकर धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा। इस स्थिति के कारण आज पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्रों के पूर्वी जिलों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका हैं। इसी प्रकार की स्थिति पूर्वोत्तर भारत में रहेगी। इसके लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। केरल, लक्षद्वीप और माहे में शुक्रवार तक तेज बारिश होने की आशंका हैं।
इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों में केरल और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मानसून अरब सागर के कुछ हिस्सों के साथ दक्षिण, पूर्व, पश्चिम मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर पहले ही बढ़ चुका है।
मौसम विभाग ने इस वर्ष मानसून में पूरे देश में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कल तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। हिमाचल-प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और जम्मू संभाग में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। बृहस्पतिवार से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
“
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज असम के एक दिन के दौरे के दौरान पांच हजार चार…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 3 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ब्रह्मपुत्र नदी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने कल असम…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने कल रेल मंत्रालय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने तेलंगाना…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने कल…