वैश्विक निवेश बैंक गोल्डमैन साक्स ने वर्ष 2024 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक से बडी मात्रा में लाभांश हस्तांतरण के कारण अतिरिक्त राजकोषीय बढत के साथ भारत में निरंतर विकास गति की उम्मीद है। यह भी कहा है कि भारत में विकास की दर सशक्त बनी हुई है और मुख्य मुद्रास्फीति के अप्रैल-जून की समयावधि में निचले स्तर पर आने की संभावना है।
यह रिपोर्ट ऐसे समय पर आई है, जब मौसम विभाग ने इस वर्ष देश में औसत से अधिक मॉनसून की बारिश होने के अपने पूर्वानुमान की पुष्टि की है, जिससे कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…
भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…
निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…