भारत

कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान रेमल, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्रों और पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश की आशंका

बांग्लादेश के ऊपर गहरे दबाव वाला रेमल चक्रवाती तूफान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पूर्व-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ गया है। कल रात यह तूफान बांग्लादेश में केन्द्रित था।

मौसम विभाग ने बताया कि इस तूफान के पूर्व-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है और आज यह दबाव में बदलकर धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा। इस स्थिति के कारण आज पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्रों के पूर्वी जिलों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका हैं। इसी प्रकार की स्थिति पूर्वोत्‍तर भारत में रहेगी। इसके लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। केरल, लक्षद्वीप और माहे में शुक्रवार तक तेज बारिश होने की आशंका हैं।

इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों में केरल और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मानसून अरब सागर के कुछ हिस्‍सों के साथ दक्षिण, पूर्व, पश्चिम मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर पहले ही बढ़ चुका है।

मौसम विभाग ने इस वर्ष मानसून में पूरे देश में सामान्‍य से अधिक वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में कल तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। हिमाचल-प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, विदर्भ और जम्मू संभाग में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। बृहस्पतिवार से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (विनिमय) का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में लैंड…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी को सबसे लंबे समय तक भारत का निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने गर्मजोशी भरी बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को सबसे लंबे समय तक भारत का निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया…

3 घंटे ago

ब्रिस्टल विश्वविद्यालय, यॉर्क विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स—को तीन अनुमोदन पत्र (एलओपीएस) जारी हुए

आज शिक्षा मंत्रालय द्वारा तीन वैश्विक प्रतिष्ठित विदेशी उच्च शिक्षा संस्थानों— ब्रिस्टल विश्वविद्यालय, यॉर्क विश्वविद्यालय…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल सबाह के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल सबाह के…

5 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को नफरत की फैक्ट्री बताया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि वह…

7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने आज पांच नए सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने आज पांच नए सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन को हरी…

7 घंटे ago