भारत

DARPG के सचिव वी. श्रीनिवास ने राष्‍ट्रमंडल के सहायक महासचिव प्रोफेसर लुइस फ्रांसेस्की से भेंट की

डीएआरपीजी के सचिव वी. श्रीनिवास और राष्‍ट्रमंडल सचिवालय के सहायक महासचिव प्रो. लुइस फ्रांसेस्की के बीच 09 सितम्‍बर, 2024 को वर्चुअल मोड़ के माध्यम से एक बैठक हुई। बैठक में राष्‍ट्रमंडल सचिवालय के लोक प्रशासन सलाहकार डंस्टन मैना, अतिरिक्त सचिव पुनीत यादव, संयुक्त सचिव जया दुबे और डीएआरपीजी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

दोनों पक्षों ने अप्रैल 2024 में आयोजित राष्ट्रमंडल लोक सेवा सचिवों/कैबिनेट सचिवों की बैठक से निकले आपसी हित के मुद्दों (परिणाम वक्तव्य) पर अगली कार्रवाई पर चर्चा की।

चर्चा के दौरान राष्ट्रमंडल सचिवालय और डीएआरपीजी के बीच भविष्‍य में सहयोग के लिए निम्नलिखित क्षेत्रों की पहचान की गई:

  1. सरकारी कामकाज के लिए राष्ट्रमंडल केंद्र के साथ सहयोग।
  2. स्मार्ट कार्यसमूह और राष्‍ट्रमंडल एआई कंसोर्टियम में भारत की भागीदारी।
Editor

Recent Posts

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…

10 घंटे ago

कैबिनेट ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए विकसित भारत पहल – सांख्यिकीय परिवर्तन, विश्लेषण एवं अनुसंधान योजना (VISTAR) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…

11 घंटे ago

कैबिनेट ने दुष्‍कर्म और पॉक्सो अधिनियम के मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों के लिए केंद्र प्रायोजित योजना को पांच वर्ष की अवधि के लिए जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…

11 घंटे ago

मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया

संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…

11 घंटे ago

TRAI ने ‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…

11 घंटे ago