भारत

संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध समाप्‍त, दोनों पक्ष वंदे मातरम और चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए सहमत

संसद में सरकार और विपक्ष के बीच दो दिन से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। दोनों पक्ष राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ और चुनावी सुधारों पर चर्चा के लिए सहमत हो गए हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की अध्यक्षता में हुई व्यवसाय सलाहकार समिति की बैठक में 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से वंदे मातरम् पर विशेष चर्चा कराने की सहमति बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस चर्चा की शुरुआत करने की संभावना है। बैठक में 9 और 10 दिसंबर को लोकसभा में चुनावी सुधारों पर 10 घंटे की चर्चा आयोजित कराने का भी फैसला लिया गया है। इससे पहले कल, 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसद लगातार सदन में नारेबाजी करते रहे, जिससे कई बार सदन की कार्यवाही बाधित हुई।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया को बताया है कि संसदीय लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा है कि सभी दल चर्चा के लिए सहमत हो गये हैं। मीटिंग अच्‍छी तरह से हुई है। और सहमति हो पाया है कि मंडे को लोकसभा में वन्‍दे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर हम विशेष चर्चा करेंगे। उसके बाद मंगलवार को लोकसभा में इलेक्‍शन रिफार्म्स को लेकर हम दिन भर चर्चा करेंगे। मैं सब पार्टी के नेताओं को फिर से अपील करना चाहता हूं। हम सब चाहते हैं कि पार्लियामेंट हाउस अच्‍छी तरह से चले।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

11 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

13 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

13 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

13 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

13 घंटे ago