insamachar

आज की ताजा खबर

Death toll from 7.8 magnitude earthquake in the Philippines rises to 37.
Current Affairs अंतर्राष्ट्रीय

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप में मृतकों की संख्या 37 हुई

फिलीपींस में कल दक्षिणी क्षेत्र के तट के पास आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से मृतकों की संख्या 37 हो गई है। भूकंप में 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि चार लोग लापता हैं। भूकंप का केंद्र फिलीपींस के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले द्वीप मिंडानाओ के तट से दूर था। भूकंप के कारण 20 हजार से अधिक लोग विस्थापित हो गए, जिनमें से अधिकांश ने आपातकालीन राहत शिविरों में शरण ली। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा कि विभिन्न सरकारी एजेंसियां राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने फिलिपींस के मिंदनाओ में भूकंप से हुई जानमाल की क्षति पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलिपींस के मिंदनाओ में आज भूकंप से हुई जानमाल की क्षति पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने इस हादसे के मृतकों के परिवारजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फिलिपींस की अवाम और सरकार के साथ भारत एकजुटता से खड़ा है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *