अंतर्राष्ट्रीय ब्रिक्स कृषि सम्मेलन मध्य प्रदेश के इंदौर में शुरू हो गया है। इस सम्मेलन में 21 देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल हैं, जिनमें ब्राजील, इंडोनेशिया, चीन, ईरान, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और अन्य सदस्य देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
आज के इन सत्रों में खाद्य सुरक्षा, जलवायु-अनुकूल खेती और कृषि नवाचार पर चर्चा से टिकाऊ कृषि-खाद्य प्रणालियों के निर्माण में मदद मिलेगी। ये विषय छोटे किसानों के सशक्तिकरण और वैश्विक कृषि व्यापार को मजबूत करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
कृषि मंत्रियों के बीच एक विशेष संवाद 12 जून को आयोजित किया जाएगा। इसमें छोटे किसानों, महिलाओं और युवाओं के माध्यम से खाद्य सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। ब्रिक्स देशों की मंत्रिस्तरीय बैठक 13 जून को होगी।





