insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi leaves for a six-day visit to Indonesia, Australia and New Zealand
भारत मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए आज से चार दिन की उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की यात्रा पर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए आज से चार दिन की उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शफ़कत मिर्ज़ियोयेफ के निमंत्रण पर ताशकंद जा रहे हैं। यह प्रधानमंत्री की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा है।

प्रधानमंत्री मोदी यात्रा के दौरान, भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति मिर्ज़ियोयेफ के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।

इस यात्रा के दौरान दोनों नेता ताशकंद में द्विपक्षीय महत्‍व के सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भारत उज्‍बेकिस्‍तान के शीर्ष 10 व्‍यापारी साझेदारों में से एक है। जिनके बीच द्विपक्षीय व्‍यापार पर लगभग एक अरब डॉलर का है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच कारोबार तेजी से बढ़ा है। चिकित्‍सा, खनन और रक्षा कुछ ऐसे महत्‍वपूर्ण क्षेत्र हैं जिनमें सहयोग की अपार संभावनाएं है।

रक्षा क्षेत्र में भारत और उज्‍बेकिस्‍तान के बीच व्‍यापक सहयोग की शुरूआत हो चुकी है। 2019 में रक्षा मामलों पर एक संयुक्‍त कार्य समूह की स्‍थापना की गई थी। भारत और उज्‍बेकिस्‍तान नियमित रूप से संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास दस्‍तलिक में हिस्‍सा लेते हैं और इसका 7वां संस्‍करण अप्रैल 2026 में उज्‍बेकिस्‍तान में आयोजित किया गया था। इन सभी क्षेत्रों के लिहाज से प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण है और इससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक और व्‍यापारिक साझेदारी को ओर मजबूत करने की नींव रखी जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *