भारत

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 392 हुई, एक हजार 468 लोग अब भी लापता

नेपाल-तिब्बत में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन सौ 92 हो गई है। नेपाल में तीन सौ 89 और तिब्‍बत में तीन व्‍यक्तियों की मौत हुई। सीमा के दोनों तरफ़ एक हजार चार सौ 68 व्‍यक्ति लापता हैं।

नेपाल के अधिकारियों ने नौ सौ 10 व्‍यक्तियों के लापता होने की जानकारी दी है। तिब्बत के अधिकारियों ने बताया कि पांच सौ 58 व्‍यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बचावकर्मी लोगों की तलाश कर रहे हैं। अभी क्षेत्र में संकट टला नहीं है। भोटे–कोशी नदी स्रोत के पास नई झील बन गई हैं। डर यह है कि इसके टूटने से पानी का एक और तेज़ बहाव आ सकता है। इससे आपदा और गंभीर हो सकती है। नेपाल के सुरक्षा कर्मियों ने बाढ़ प्रभावित जिलों से 800 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

इधर, भारत ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि नेपाल में दो सौ 90 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे भारतीयों की स्थिति का पता लगाने के लिए तत्काल प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक भारत ने 84 नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से बात की और उन्हें भारत की ओर से पूरी मानवीय सहायता का आश्‍वासन दिया।नेपाल-तिब्बत में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन सौ 92 हो गई है। नेपाल में तीन सौ 89 और तिब्‍बत में तीन व्‍यक्तियों की मौत हुई। सीमा के दोनों तरफ़ एक हजार चार सौ 68 व्‍यक्ति लापता हैं।

नेपाल के अधिकारियों ने नौ सौ 10 व्‍यक्तियों के लापता होने की जानकारी दी है। तिब्बत के अधिकारियों ने बताया कि पांच सौ 58 व्‍यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बचावकर्मी लोगों की तलाश कर रहे हैं। अभी क्षेत्र में संकट टला नहीं है। भोटे–कोशी नदी स्रोत के पास नई झील बन गई हैं। डर यह है कि इसके टूटने से पानी का एक और तेज़ बहाव आ सकता है। इससे आपदा और गंभीर हो सकती है। नेपाल के सुरक्षा कर्मियों ने बाढ़ प्रभावित जिलों से 800 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

इधर, भारत ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि नेपाल में दो सौ 90 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे भारतीयों की स्थिति का पता लगाने के लिए तत्काल प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक भारत ने 84 नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से बात की और उन्हें भारत की ओर से पूरी मानवीय सहायता का आश्‍वासन दिया।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) के…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने बनासकांठा में 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बनासकांठा में 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास…

5 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अमरीका के अटलांटा में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज अटलांटा में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की…

5 घंटे ago

इजराइल में चुनाव परिणामों में किसी भी दल को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं

इस्राएल में चुनाव परिणामों में किसी भी दल को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं मिला है। नए…

5 घंटे ago

भूटान में हिमनदी लेख के फटने के बाद पश्चिम बंगाल और असम के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी

केंद्रीय जल आयोग -सीडब्ल्यूसी ने भूटान की शिंताफू हिमनद झील के फटने के मद्देनजर पश्चिम…

5 घंटे ago