अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान में भूकंप से मरने वालों की संख्या 1400 के पार; भारत ने काबुल में 21 टन राहत सामग्री पहुंचाई

अफ़ग़ानिस्तान में आए भूकंप के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 1400 सौ से अधिक हो गयी है। जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य जारी है। भारत ने अफगानिस्‍तान को भीषण भूकंप की आपदा से निपटने के लिए मानवीय सहायता भेजी है। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने बताया कि कल 21 टन राहत सामग्री अफगानिस्‍तान को पहुंचाई गई।

राहत सामग्री में कंबल, टेंट, स्‍वास्‍थ्‍य किट, पानी की टंकी, जेनरेटर, रसोई के बर्तन, जल शोधन यंत्र, स्‍लीपिंग बैग, आवश्‍यक औषधि, व्‍हीलचेयर, सैनिटाइजर, जीवन रक्षक घोल और चिकित्‍सा उपकरण शामिल हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि अफगानिस्‍तान की स्‍थि‍ति पर नजर रखी जाएगी तथा आगे और भी राहत सामग्री भेजी जाएगी। राहत और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काम कर रहे हैं। मृतकों और घायलों के आंकड़े अभी तक अंतिम रूप से घोषित नहीं किए गए हैं।

Editor

Recent Posts

ट्रंप प्रशासन ने आठ प्रमुख प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड प्रक्रिया पर रोक लगा दी

अमरीका में ट्रंप प्रशासन ने आठ प्रमुख प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड…

3 घंटे ago

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनावों की मतगणना जारी

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा तथा असम की एक लोकसभा सीट पर…

3 घंटे ago

भारत–वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 क्रिकेट मैच आज शाम रांची में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-ट्वेंटी क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मैच आज…

3 घंटे ago

NTA ने UGC NET दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू किया

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया…

3 घंटे ago

सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय की, कीमतों में 70 प्रतिशत तक की कमी होगी

सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की आपूर्ति और बिक्री पर लगाए जाने वाले मार्जिन…

4 घंटे ago

हुती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर किए हमले, भारत ने नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया

हूती विद्रोहियों ने कल सऊदी अरब पर नए मिसाइल हमले करने का दावा किया। इन…

4 घंटे ago