नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 270 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। इनमें 288 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार, आज 93 और शव बरामद किए गए। अब तक चितवन में 108, नवलपरासी पूर्व में 62, धादिंग में 27, गोरखा में 20, रसुवा में 17, नवलपरासी पश्चिम में 15, नुवाकोट में 12 और तनहूं में नौ लोगों के शव मिले हैं।
तिब्बत और नेपाल के अधिकारियों के अनुसार, अभी तक एक हजार 300 से अधिक लोग लापता हैं। इनमें 30 से अधिक देशों के नागरिक शामिल हैं। सबसे अधिक लापता लोगों में भारत के नागरिक हैं। इसके अलावा अमरीका, मलेशिया, यूक्रेन, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, जर्मनी और रूस के नागरिक भी शामिल हैं।
नेपाल पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक प्रभावित क्षेत्रों से 800 से अधिक लोगों को बचाया गया है, इनमें घायल लोग भी शामिल हैं। यह बाढ़ भोटेकोशी नदी की सहायक नदी ल्हेंदे का हिमस्खलन के कारण प्रवाह बाधित होने के बाद आई। बाढ़ ने चीन की सीमा के पास रसुवागढ़ी से लगे तिमुरे इलाके में सबसे पहले तबाही मचाई।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीसीपीई वेलबीइंग होल्डको टू लिमिटेड और इंटीग्रल इन्वेस्टमेंट्स एशिया IV…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने जेएसडब्ल्यू समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी…
वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…
आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…