भारत

मुंबई में होर्डिंग गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई

मुंबई में कल तेज आंधी के दौरान एक होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मृत्‍यु हो गई और 43 लोग घायल हो गए। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इस घटना के जिम्‍मेदार लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह घटना कल रात घाटकोपर इलाके में घटी। छेदा नगर जंक्शन पर एक सौ फुट ऊँचा बिलबोर्ड उखड़ गया और एक पेट्रोल पंप और आसपास के घरों पर गिर गया। घायलों को मुंबई के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. एनडीआरएफ, एम्बुलेंस और अन्य एजेंसियों बचाव और राहत कार्य में लगी हैं। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Editor

Recent Posts

देश में खुदरा महंगाई जुलाई में वार्षिक आधार पर बढ़कर 4.45 प्रतिशत हुई

देश में खुदरा महंगाई जुलाई में वार्षिक आधार पर बढ़कर 4.45 प्रतिशत हो गई। गौरतलब…

11 घंटे ago

संसद ने केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 पारित किया

संसद ने केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने आज…

11 घंटे ago

केंद्र सरकार ने पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा तक पहुंच को मजबूत किया

केंद्र सरकार उच्च शिक्षा में अनुसूचित जाति (एससी) के छात्रों के सकल नामांकन अनुपात को…

12 घंटे ago

संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित किया

संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा…

13 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने गुजरात के गेरतपुर-अहमदाबाद खंड पर 153 करोड़ रुपये की लागत से 4 लेन की आरओबी के निर्माण को मंजूरी दी

गुजरात में सड़क यातायात की सुरक्षित और सुगम आवाजाही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम…

13 घंटे ago

डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी परमाणु ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र के लिए सरकार का रोडमैप प्रस्तुत किया

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन तथा प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने…

14 घंटे ago