तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ में मृतकों की संख्‍या 39 हुई

तमिलनाडु के करूर में कल एक रैली में मची भगदड़ में मृतकों की संख्‍या 39 हो गयी है। 50 से अधिक लोगों का विभिन्‍न अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है। 23 से अधिक घायल आई.सी.यू. में भर्ती हैं। तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एम. के. स्‍टालिन ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को दस-दस लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। जिन लोगों का आईसीयू में इलाज चल रहा है उन्‍हें एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्‍यमंत्री ने घटना की जांच के लिए उच्‍च न्‍यायालय के सेवानिवृत्‍त न्‍यायाधीश अरूणा जगदीशन के नेतृत्‍व में आयोग गठित किया है। केन्‍द्र ने इस घटना के बारे में राज्‍य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। यह रैली फिल्‍म अभिनेता कलाकार और राजनीतिक नेता विजय की तमिलागा वेत्री कड़गम पार्टी ने आयोजित की थी।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रति दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने सोशल मीडिया पोस्‍ट में संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ्‍य होने की कामना की है।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

9 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

10 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

10 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

10 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

10 घंटे ago