सीरिया में, देश के सुरक्षा बलों और अपदस्थ राष्ट्रपति बशर-अल-असद के समर्थकों के बीच दो दिनों तक चली झड़पों में मरने वालों की संख्या एक हजार से अधिक हो गई है। बृहस्पतिवार को लताकिया प्रांत में शुरू हुई झड़पें अब भूमध्यसागर तट तक फैल गई हैं। ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी समूह, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि सात सौ 45 नागरिकों के अलावा, सरकारी सुरक्षा बलों के एक सौ 25 सदस्य और अपदस्थ राष्ट्रपति बशर असद से जुड़े सशस्त्र समूहों के एक सौ 48 लोग मारे गए हैं। समूह ने यह भी कहा है कि लताकिया के कई क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित है। सीरिया में अपदस्थ राष्ट्रपति असद के अल्पसंख्यक अलावीते समुदाय के खिलाफ सरकार समर्थित बंदूकधारियों द्वारा हमले किए जा रहे हैं। यह समुदाय कई दशकों से असद का समर्थक रहा है।
सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी…
भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा।…
भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पत्तन, पोत परिवहन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक,…
रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के…