अंतर्राष्ट्रीय

सीरिया के तटीय क्षेत्रों में जारी संघर्ष में मरने वालों की संख्‍या एक हजार से अधिक हो गई

सीरिया में, देश के सुरक्षा बलों और अपदस्थ राष्ट्रपति बशर-अल-असद के समर्थकों के बीच दो दिनों तक चली झड़पों में मरने वालों की संख्या एक हजार से अधिक हो गई है। बृहस्‍पतिवार को लताकिया प्रांत में शुरू हुई झड़पें अब भूमध्यसागर तट तक फैल गई हैं। ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी समूह, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि सात सौ 45 नागरिकों के अलावा, सरकारी सुरक्षा बलों के एक सौ 25 सदस्य और अपदस्थ राष्ट्रपति बशर असद से जुड़े सशस्त्र समूहों के एक सौ 48 लोग मारे गए हैं। समूह ने यह भी कहा है कि लताकिया के कई क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित है। सीरिया में अपदस्थ राष्ट्रपति असद के अल्पसंख्यक अलावीते समुदाय के खिलाफ सरकार समर्थित बंदूकधारियों द्वारा हमले किए जा रहे हैं। यह समुदाय कई दशकों से असद का समर्थक रहा है।

Editor

Recent Posts

ट्रंप प्रशासन ने आठ प्रमुख प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड प्रक्रिया पर रोक लगा दी

अमरीका में ट्रंप प्रशासन ने आठ प्रमुख प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड…

4 घंटे ago

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनावों की मतगणना जारी

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा तथा असम की एक लोकसभा सीट पर…

4 घंटे ago

भारत–वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 क्रिकेट मैच आज शाम रांची में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-ट्वेंटी क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मैच आज…

4 घंटे ago

NTA ने UGC NET दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू किया

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया…

4 घंटे ago

सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय की, कीमतों में 70 प्रतिशत तक की कमी होगी

सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की आपूर्ति और बिक्री पर लगाए जाने वाले मार्जिन…

4 घंटे ago

हुती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर किए हमले, भारत ने नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया

हूती विद्रोहियों ने कल सऊदी अरब पर नए मिसाइल हमले करने का दावा किया। इन…

4 घंटे ago