अंतर्राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया में बॉन्‍डी बीच पर हुई गोलीबारी में मरने वालों की संख्‍या बढकर 15 हुई

ऑस्‍ट्रेलिया में यहूदी उत्‍सव हनुक्‍का के पहले दिन सिडनी के बॉन्‍डी बीच पर हुई गोलीबारी में मरने वालों की संख्‍या बढकर 15 हो गई है। ऑस्‍ट्रेलिया की पुलिस ने इस गोलीबारी को आतंकवादी घटना कहा है। अधिकारियों के अनुसार कथित शूटर 50 वर्षीय पिता और 24 वर्षीय पुत्र थे। हमलावर पिता मारा गया और पुत्र पुलिस हिरासत में अस्‍पताल में है। घटना में दो पुलिस अधिकारियों सहित 42 लोग घायल हुए हैं। घटनास्‍थल से छह बंदूके और दो आईईडी भी बरामद किये गये हैं।

ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एलबनीज़ ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे आतंकवादी हमला बताया है। यह खुशी और उत्‍सव का समय होना चाहिए, न कि हिंसा का। यह यूहदी-विरोधी और आतंकवादी कृत्‍य था जिसने हमारे देश पर प्रहार किया। ऑस्‍ट्रेलिया के यहूदियों पर हमला प्रत्‍येक ऑस्‍ट्रेलियाई नागरिक पर हमला हैं। हर ऑस्‍ट्रलियाई नागरिक को निर्भयता के साथ जीवनयापन का अधिकार है। हमारे देश में घृणा या आतंकवाद के लिए कोई स्‍थान नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस बर्बरतापूर्ण आतंकी हमले की कडी निंदा की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्‍यक्‍त की है।

Editor

Recent Posts

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

1 घंटा ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

1 घंटा ago

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया…

1 घंटा ago

फ्रांस के कई शहरों में हिंसक झड़पें, बड़े पैमाने पर लूटपाट और आगजनी; बारह सौ से अधिक लोग गिरफ्तार

फ्रांस के कई शहरों में बढ़ती महंगाई के विरुद्ध हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं।…

1 घंटा ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, 25 घायल

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में कल शाम भगदड़ मचने से 19 लोगों की…

1 घंटा ago