बिज़नेस

शेयर बाजार में तीन दिनों से जारी गिरावट थमी, सेंसेक्स 218 अंक चढ़ा

मजबूत वैश्विक संकेतों और घरेलू स्तर पर बैंकों एवं वित्तीय शेयरों में तगड़ी लिवाली आने से शुक्रवार को शेयर बाजार तीन दिनों की गिरावट से उबरने में सफल रहे। सेंसेक्स में 218 अंकों की बढ़त रही जबकि निफ्टी 104 अंक उछल गया। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स अपने शुरुआती निचले स्तरों से उबरकर 218.14 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,224.75 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय यह 384.54 अंक बढ़कर 81,391.15 तक पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 104.20 अंक यानी 0.42 प्रतिशत बढ़कर 24,854.05 पर बंद हुआ। इसके साथ ही घरेलू शेयर बाजार तीन दिनों से जारी गिरावट से उबरने में सफल रहे। इसमें घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी ने अहम भूमिका निभाई।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक के शेयर ने सितंबर तिमाही के बढ़िया नतीजों के दम पर लगभग छह प्रतिशत की छलांग लगाई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारतीय स्टेट बैंक और अदाणी पोर्ट्स भी बढ़त के साथ बंद हुए।

दूसरी तरफ दिग्गज सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इन्फोसिस के शेयरों में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इन्फोसिस के दूसरी तिमाही के नतीजे निवेशकों के बीच भरोसा जगाने में नाकाम रहे। इन्फोसिस ने दूसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में लगभग पांच प्रतिशत बढ़ोतरी की सूचना दी है। इसके अलावा एशियन पेंट्स, नेस्ले, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 7,421.40 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। हालांकि बाजार को डीआईआई ने 4,979.83 करोड़ रुपये की खरीदारी के साथ पूरा समर्थन दिया।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

2 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

2 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

2 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

4 घंटे ago