भारत

रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) 1 अक्टूबर को अपना 277वां वार्षिक दिवस मनाएगा

रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) 01 अक्टूबर, 2024 को अपना 277वां वार्षिक दिवस मनाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित मुख्य समारोह में हिस्सा लेंगे। वह रक्षा यात्रा प्रणाली 2.0, स्पर्श ऑडिट मैनुअल, रक्षा व्यय 2024 से संबंधित व्यापक सांख्यिकीय हैंडबुक और मार्केट इंटेलिजेंस रिपोर्ट 2023-24 सहित डीएडी के विभिन्न प्रकाशनों और पहलों का शुभारंभ करेंगे।

इस अवसर पर, डीएडी पर बनी एक लघु फिल्म भी रिलीज की जायेगी। इसके अलावा, डीएडी के उन कर्मचारियों को रक्षा मंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्रों में अनुकरणीय प्रदर्शन किया है और विभाग की प्रमुख पहलों को लागू किया है।

इस अवसर पर सेना प्रमुखों एवं सशस्त्र बलों के प्रधान स्टाफ अधिकारियों और सचिवों व अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

वर्ष 1747 में सैन्य वेतन मास्टर की नियुक्ति में अपनी जड़ों को तलाशते हुए, डीएडी ने आंतरिक लेखा परीक्षा, लेखा, वित्तीय सलाह और रक्षा पेंशन प्रबंधन के क्षेत्र में सशस्त्र बलों के साथ-साथ राष्ट्र को अनुकरणीय सेवाएं प्रदान करने हेतु खुद को निरंतर नए स्वरुप में ढाला है।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

4 मिनट ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

2 घंटे ago