मुख्य समाचार

IIFA Awards: शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, ‘एनिमल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला

अबू धाबी के यास आइलैंड में आयोजित ‘इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स 2024’ (आइफा) में अभिनेता शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया जबकि रणबीर कपूर अभिनीत ‘एनिमल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। शाहरुख ने अभिनेता विक्की कौशल और फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ मिलकर शनिवार को आइफा पुरस्कार समारोह की मेजबानी की।

अभिनेत्री रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। गायिका शिल्पा राव को फिल्म ‘जवान’ के गीत ‘चलेया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला) का पुरस्कार मिला। आइफा पुरस्कार में फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा को उनकी फिल्म ‘ट्वेल्थ फेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ के लिए अभिनेता अनिल कपूर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और बॉबी देओल को सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका श्रेणी में पुरस्कार मिला।

फिल्म ‘एनिमल’ में संगीत निर्देशन के लिए प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर को भी पुरस्कार प्रदान किया गया। भूपिंदर बब्बल को फिल्म ‘एनिमल’ के गाने ‘अर्जन वैली’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष) का पुरस्कार मिला, साथ ही उन्हें ‘सतरंगा’ गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार के पुरस्कार से नवाजा गया।

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को भी पुरस्कार मिला है। फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की मुख्य अभिनेत्री आलिया भट्ट की दादी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री शबाना आजमी को भी आइफा पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला जबकि लेखक इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान, सुमित रॉय ने सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार जीता।

दिग्गज अभिनेत्री-नेता हेमा मालिनी को भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अभिनेत्री अलीजेह अग्निहोत्री को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, जबकि करण बुलानी को उनकी फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार प्रदान किया गया।

Editor

Recent Posts

NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को निर्धारित

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंज़ूरी से, NEET (UG) 2026 की दोबारा…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी अपनी 5-देशों की यात्रा के पहले चरण में UAE के अबू धाबी पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी 5-देशों की यात्रा के पहले चरण में UAE के अबू धाबी…

4 घंटे ago

प्रवर्तन निदेशालय ने जबरन वसूली गिरोह चलाने के आरोप में कोलकाता पुलिस उपायुक्‍त शांतनु सिन्हा बिस्वास को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जबरन वसूली गिरोह चलाने के आरोप और धनशोधन मामले में कोलकाता…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स समूह अधिक समावेशी वैश्विक व्यवस्था के निर्माण के लिए मिलकर काम करेगा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि इस वर्ष भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स, समूह…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी आज UAE, नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की छह दिन की यात्रा पर रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की छह…

8 घंटे ago

सरकार ने सोने के आयात पर 100 किलोग्राम की सीमा तय की

सरकार ने अग्रिम अनुमति योजना के अंतर्गत सोने के आयात पर एक सौ किलोग्राम की…

9 घंटे ago