भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आज भूमि, वायु, समुद्र और अंतरिक्ष समेत विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आज भूमि, वायु, समुद्र और अंतरिक्ष समेत विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा की। दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत में राजनाथ सिंह ने पीट हेगसेथ को अमरीका का रक्षा मंत्री नियुक्‍त होने पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी की सराहना की और रक्षा सहयोग मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों मंत्रियों ने प्रौद्योगिकी सहयोग, रक्षा, औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला और सूचना के आदान-प्रदान तथा संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास जैसे विषयों पर मिलकर काम करने का निर्णय लिया। दोनों मंत्री भारत और अमरीका की सरकारों के बीच रक्षा क्षेत्र में नवाचार और सहयोग बढ़ाने पर भी सहमत हुए। दोनों देशों के बीच स्‍टार्टअप, व्‍यापार और शिक्षण संस्‍थानों के बीच सहयोग पर भी सहमति हुई।

भारत और अमरीका 2025 से 2035 की अवधि के लिए द्विपक्षीय सहयोग को व्‍यवस्थित करने के लिए रक्षा सहयोग की व्‍यापक रूपरेखा का मसौदा तैयार करने पर भी सहमत हुए।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

6 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

6 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

6 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

6 घंटे ago