भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए अधिकारियों से सप्ताह में कुछ घंटे श्रमदान का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों से प्रत्येक सप्ताह कुछ घंटे श्रमदान का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और व्यवस्थित कार्यस्थल से कार्य उत्पादकता बढ़ती है। राजनाथ सिंह ने आज साउथ ब्लॉक में अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कार्यालय परिसर और द्वार संख्या 09 के पास हाल में पुनर्रोद्धार किए गए गलियारे और सौंदर्यीकृत प्रांगण का निरीक्षण किया।

रक्षा मंत्री ने इस अवसर पर स्वच्छता वीरों को सम्मानित किया, जिनके अथक प्रयासों का साउथ ब्लॉक परिसर की स्वच्छता और सफाई में महत्वपूर्ण योगदान है।

अभियान को त्रि-स्तरीय स्तर पर संचालित किया गया। इसमें रख-रखाव और स्वच्छता अभियान के साथ-साथ भवन, गलियारे और प्रांगण का सौंदर्यीकरण; पुराने अभिलेखों की छंटाई, पुराने उपकरणों और लकड़ी के साजो-सामान का निपटान; तथा वीआईपी संदर्भों और शिकायतों के निपटान और उनका समाधान शामिल है।

रक्षा मंत्रालय और उसके अधीनस्थ कार्यालयों ने देश भर में 3,832 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें मुख्यत: उपलब्ध संसाधनों के उत्तम उपयोग और कबाड़ के निपटान से राजस्व अर्जित करने पर ध्यान दिया गया।

इसी के अंतर्गत रक्षा मंत्रालय संगठनों में बेकार सामानों और आईटी उपकरणों को हटाकर उनके निपटान से राजस्व अर्जित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत देशभर में 2 लाख 81 हजार वर्ग फुट से अधिक जगह बेहतर उपयोग के लिए खाली की गई। कुल 36,444 फाइलों का निपटान किया गया। अभियान के दौरान केन्द्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) की 169 सार्वजनिक शिकायतें और सांसदों/अति विशिष्ट व्यक्तियों की 45 संस्तुतियों का समाधान किया गया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्‍ली की यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दसवें संस्‍करण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली की यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दसवें…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वायुसेना दिवस के अवसर पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वायुसेना दिवस के अवसर पर वायुसेना के जवानों को बधाई…

6 घंटे ago

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से 75 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल…

9 घंटे ago

CCI ने प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड में सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड…

9 घंटे ago

CCI ने JSW समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने जेएसडब्ल्यू समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी…

9 घंटे ago